तेज गेंदबाज आशीष नेहरा दिल्ली में अपना आखिरी इंटरनेशनल क्रिकेट मैच खल रहे हैं। उन्होंने पहले ही ऐलान कर दिया था कि न्यूजीलैंड के खिलाफ दिल्ली के कोटला स्टेडियम में होने वाला सीरीज का पहला टी20 मैच उनका आखिरी मैच होगा। इस मैच के साथ ही नेहरा भारतीय गेंदबाजों में सबसे लंबे इंटरनेशनल करियर का रिकॉर्ड बना लेंगे।