इंडियन क्रिकेट टीम के धाकड़ बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग इंडियन क्रिकेट टीम के नए कोच हो सकते हैं। BCCI सहवाग को मौजूदा कोच अनिल कुंबले की जगह टीम का नया कोच बना सकती है। इस महीने के आखिर में अनिल कुंबले का कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो रहा है, हालांकि, कुछ सीनियर्स और पूर्व क्रिकेटर चाहते हैं कि अनिल को ही 2019 विश्वकप तक कोच बनाए रखा जाए।