फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए, दिवाली पर कुछ यूं जगमगाया स्वर्ण मंदिर

वीडियो डेस्क, अमर उजाला टीवी/ अमृतसर Updated Thu, 19 Oct 2017 03:30 PM IST

दिवाली के अवसर पर की गई सजावट से जगमगा उठा स्वर्ण मंदिर। स्वर्ण मंदिर में मत्था टेकने और यहां की सजावट को देखने के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। दिवाली और बंदी छोड़ दिवस के मौके पर अमृतसर शहर को दुल्हन की तरह सजाया गया। शहर के तमाम बाजार रंग बिरंगी लाइट की लड़ियों से सजाए गए। श्री दरबार साहिब में दिवाली के अवसर और बंदी छोड़ दिवस पर दो दिन में पांच लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। बंदी छोड़ दिवस को लेकर एसजीपीसी ने श्री अकाल तख्त साहिब में विशेष समारोह आयोजित किया और करीब एक घंटे तक प्रदूषण रहित आतिशबाजी भी होगी। पवित्र सरोवर में डुबकी लगाने के लिए श्रद्धालुओं के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें