देश में गोमाता के बाद अब ‘संस्कारी’ मोर-मोरनी की चर्चाएं गर्म हैं। लेकिन हाईकोर्ट के जज ने ऐन अपने रिटायरमेंट वाले दिन जो कहा, क्या वह शत-प्रतिशत सच है। क्या मोर वाकई ताउम्र ब्रह्मचारी ही रहता है। इस खोजबीन के बीच ही हमने ये जानने की कोशिश भी की कि आखिर मोर और मोरनी का वंश आगे कैसे बढ़ता है? अमर उजाला टीवी की इस खास रिपोर्ट में हम आज इसी बात का खुलासा कर रहे हैं। आप भी देखिए और समझिए कि आखिर मोरनी क्या वाकई मोर के आंसू पीने से ही मां बन जाती है? साथ ही इस खास रिपोर्ट में इस बात का भी खुलासा होगा कि मोर बारिश के बाद नहीं नाचते हैं, बल्कि उनके नाचने की वजह कुछ और ही है।