अंश ने साबित कर दिया कि अगर इच्छाशक्ति हो तो इंसान को मंजिल तक पहुंचने में कोई भी परेशानी बाधा नहीं डाल सकती...इलाहाबाद तकनीकी महाविद्यालय से एमसीए और एमबीए की शिक्षा प्राप्त 28 साल के अंश मिश्रा बिना पैसे देश के 29 राज्यों और चार केंद्र शासित प्रदेशों का भ्रमण 250 दिनों में कर अपने अंतिम पड़ाव जगदलपुर पहुंचे।