यूपी में प्रचंड गर्मी का दौर जारी है। उत्तर प्रदेश में माैसम के दो अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। बुंदेलखंड और दक्षिणी जिलों में जहां तपिश और उमस भरी गर्मी लोगों की मुश्किलें बढ़ा रही है, वहीं प्रदेश के तराई और अन्य कुछ इलाकों में आंधी, बदली और गरज चमक का माैसम है। मंगलवार को प्रदेश के लगभग ज्यादातर जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार दर्ज किया गया।