फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: ब्यास नदी की लहरों पर राफ्टिंग का रोमांच, दो माह बाद लौटी रौनक

Fri, 08 Apr 2022 12:47 PM IST
अरविन्द ठाकुर वीडियो डेस्क, अमर उजाला, शिमला/कुल्लू

कुल्लू में ब्यास नदी में बनी रिवर राफ्टिंग साइटों पर राफ्टिंग शुरू होने से रौनक बढ़ गई है। दरअसल, करीब दो माह पूर्व हाईकोर्ट ने कुल्लू-मनाली के साहसिक खेलों पर प्रतिबंध लगाया। यहां संचालित होने वाली 13 प्रकार की खेलें बंद होने से हजारों लोग बेरोजगार हो गए थे। न्यायालय ने पैराग्लाइडिंग, स्नो स्कूटर, एटीवी और राफ्टिंग करने की सशर्त अनुमति दी है। रायसन, बबेली आदि राफ्टिंग साइटों पर भी काफी रौनक है। सुनसान पड़ी राफ्टिंग साइटें पर्यटकों के पहुंचने से गुलजार हो गईं। राफ्टिंग एसोसिएशन के प्रधान श्याम अत्री ने बताया कि राफ्टिंग शुरू होने से इस कारोबार से जुडे़ युवाओं को राहत मिली है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें