फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: पर्यटकों की गाड़ी पर गिरे विशालकाय पत्थर, पांवटा में बाल-बाल बचा परिवार

Sat, 09 Jul 2022 05:17 PM IST
अरविन्द ठाकुर वीडियो डेस्क, अमर उजाला, शिमला/सोलन/पांवटा साहिब

कसौली-परवाणू सड़क पर जंगेशु में निजी होटल के समीप पर्यटकों की गाड़ी पर पहाड़ी से अचानक विशालकाय पत्थर गिर गए। कार के परखच्चे उड़ गए। गनीमत रही कि गाड़ी में कोई मौजूद नहीं था। जानकारी के अनुसार हल्की बारिश के बीच जंगेशु में पहाड़ी से अचानक विशालकाय पत्थर गिरना शुरू हुए। यह गाड़ी पंजाब से कसौली घूमने आए पर्यटकों की थी। पर्यटक शुक्रवार देर शाम सड़क पर ही गाड़ी पार्क कर होटल चले गए थे। पुलिस थाना कसौली प्रभारी बृज लाल ने बताया कि सूचना मिलने के बाद टीम को मौके पर भेजा गया था। कोई भी जानी नुकसान नहीं हैं। उन्होंने पर्यटकों से एहतियात बरतने की अपील की है। वहीं पांवटा साहिब की सैनवाला मुबारकपुर पंचायत में पूर्व सैनिक का परिवार बाल-बाल बच गया। बरसाती खड्ड को पार करते हुए अचानक जलस्तर बढ़ गया। पूर्व सैनिक ने पत्नी और बेटी को सुरक्षित बाहर निकाला। लेकिन कार 200 मीटर तक बह गई। जेसीबी की मदद से कार को बाहर निकाला।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें