फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान से भारत जोड़ो यात्रा निकलने के बाद क्या और तेज होगी अशोक गहलोत से सचिन पायलट की लड़ाई?

Fri, 23 Dec 2022 05:23 PM IST
सुरेश शाह वीडियो डेस्क/अमर उजाला डॉट कॉम

राजस्थान से राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा निकलने के बाद क्या और तेज होगी सचिन पायलट से अशोक गहलोत की लड़ाई? सचिन पायलट के 'जादू-वादू कुछ नहीं होता' वाले बयान के कई सियासी मायने निकाले जा रहे है। राजस्थान की राजनीति में सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट के मुंह से निकले एक-एक शब्द के कई मायने तलाशे जाते हैं। ऐसा ही अब सचिन पायलट के एक वीडियो को लेकर हो रहा है। राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा खत्म होने के बाद सचिन पायलट के बयान का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह कहते हुए दिखाई दे रहे है कि, जादू-वादू कुछ नहीं होता। राजनीति के जादूगर कहे जाने वाले अशोक गहलोत की नाराजगी की वजह से अब तक सीएम की कुर्सी से दूर पायलट ने यह भी कहा है, ब्रह्मांड में सिर्फ ईश्वर ही जादूगर है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें