फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Weather Update: 28 नवंबर को जयपुर में बारिश का अलर्ट, उत्तर-पश्चिमी हवाओं से राजस्थान में बढ़ी ठंड

राजस्थान में उत्तर-पश्चिमी हवाओं के असर से मंगलवार को तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहा। सर्द हवाओं के चलते दिन का अधिकतम तापमान गिर गया और सभी शहरों में पारा 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ। शेखावाटी और बीकानेर संभाग में रात के तापमान में भी उल्लेखनीय गिरावट देखी गई। मौसम विभाग के अनुसार, 27 नवंबर से प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे जयपुर, अजमेर, उदयपुर और जोधपुर संभाग में मौसम बदलने की संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं बादल छाने के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। सर्द हवाओं के कारण सुबह-शाम ठंडक बढ़ी है। सीकर में न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जबकि नागौर और चूरू में भी तापमान 7 डिग्री के करीब रहा। दिन में भी तापमान में 1 से 3 डिग्री की गिरावट देखी गई। सबसे ठंडा दिन सिरोही में रहा, जहां अधिकतम तापमान 21.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 27 और 28 नवंबर को पश्चिमी विक्षोभ के चलते जोधपुर, उदयपुर, अजमेर और जयपुर संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें