फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: नाथद्वारा में बाबा बागेश्वर का अनोखा अंदाज, भजन की धुन सुन मंच पर नाचने लगे धीरेंद्र शास्त्री

Fri, 17 Jan 2025 08:53 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद

बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री, कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय और राधाकृष्ण महाराज के साथ श्रीनाथजी मंदिर पहुंचे। प्रभु श्रीनाथजी की संध्या आरती के दर्शन किए। इसके बाद बाद सभी लोग महाप्रभुजी की बैठक में पहुंचे, जहां मंदिर परंपरानुसार बैठक में अधिकारी सुधाकर शास्त्री, सहायक अधिकारी अनिल सनाढ्य, सचिव लीलाधर पुरोहित ने उपरना रजाई ओढ़ाकर और श्रीनाथजी का प्रसाद भेंट कर उनका स्वागत किया।



इस दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि अल्प काल में श्रीजी के दर्शन पुनः कर बहुत आनंद आया।श्रीजी से यही प्रार्थना की है कि जल्द से जल्द भारत हिन्दू राष्ट्र हो जाए। उन्होंने कहा कि 144 वर्ष बाद यह महाकुंभ हो रहा है और सभी हिंदू सनातनियों को वहां स्नान करने जाना चाहिए, युवाओं से यही निवेदन है कि जो भी कुंभ जाए, रील के लिए नहीं जाकर रीयल के लिए जाए। यह प्राचीन परम्पराओं का विषय है और आस्था का विषय है। देश के युवाओं को सेलेब्रिटीज के साथ सेल्फी के चक्कर में न पड़कर खुद को इतना सक्षम बनाने की सोच होनी चाहिए कि लोग उनकी सेल्फी लें।  

दर्शन के बाद धीरेंद्र शास्त्री और इंद्रेश उपाध्याय व राधाकृष्ण जी महाराज के साथ 120 फीट रोड स्थित पार्किंग में चल रहे श्रीगिराधरलालजी आनंद उत्सव में भाग लेने के लिए प्रस्थान कर गए। इस दौरान उनकी सुरक्षा व्यवस्था के लिए दौरे को पूरी तरह से गुप्त रखा गया व चार थानों की पुलिस को व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगाया गया।

राधाकृष्ण महाराज ने गाए भजन, बागेश्वर सरकार ने किया गरबा नृत्य
धर्मनगरी नाथद्वारा में आयोजित गिरधारलालजी आनंद उत्सव के अवसर पर चल रही भागवतकथा में गौवत्स कथावाचक राधाकृष्ण महाराज द्वारा राधा मीरा के भजनों की मोहक प्रस्तुतियों से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भी खुद को नहीं रोक पाए और नाचने झूमने लगे। कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय, राधाकृष्ण महाराज और गोस्वामी शरणम ने गरबा नृत्य किया। देर रात्रि तक चले कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में भक्तगण नाचते झूमते रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें