सूर्यग्रहण, शनिवार और अमावस्या के त्रियोग के साथ ही शनि के राशि परिवर्तन के चलते बांसवाड़ा में नई आबादी महाकाल मंदिर परिसर में स्थित शनि मंदिर में शनिवार सुबह से श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। शनि के कुंभ राशि से मीन राशि में प्रवेश करने को शनि का राशि परिवर्तन कहा जाता है। इसमें कई राशियों पर साढ़े साती और कई राशियों पर ढैया का आना और मुक्त होना दोनों अवसर होते हैं।
ऐसे में नई आबादी स्थित शनि मंदिर में सुबह से श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। श्रद्धालुओं ने शनिदेव को तेल, काले तिल और काले वस्त्र इत्यादि अर्पित कर शुभ फल देने की कामना की।
यह भी पढ़ें: कैलादेवी में चैत्र लक्खी मेले की तैयारियां पूरी, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पर्याप्त इंतजाम
घर त्यागा, मंदिरों में बिताएंगे रात
इधर शनि की राशि परिवर्तन को लेकर कई श्रद्धालुओं ने शनिवार दोपहर 12 बजे बाद अपना घर त्याग दिया। यह श्रद्धालु दिनभर और रात्रि में धार्मिक स्थान, मंदिर आदि जगह पहुंचकर शनि देव भगवान शिव और हनुमान की आराधना करेंगे। रविवार सुबह स्नान आदि के उपरांत वे पुनः अपने घर लौटेंगे।