फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udaipur News: झोपड़ी में लगी आग में जिंदा जले दो मासूम, बच्चों को बचाने गए माता-पिता भी गंभीर रूप से झुलसे

Thu, 17 Apr 2025 03:22 PM IST
उदयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सार

बीती रात उदयपुर के पाटिया थाना इलाके में एक झोपड़ीनुमा मकान में आग लग जाने से दो भाई-बहनों की मौत हो गई। हादसे का कारण झोपड़ी में किसी ज्वलनशील पदार्थ का होना या शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उदयपुर के खेरवाड़ा क्षेत्र के पाटिया थाना क्षेत्र के छतरी इलाके में बुधवार रात करीब 8 बजे एक झोपड़ी में आग लगने से दो मासूमों की जिंदा जलने से मौत हो गई। बच्चों को बचाने गए बच्चों के माता-पिता भी गंभीर रूप से झुलस गए।  

विज्ञापन


घटना के समय प्रभुलाल गमेती (48) अपनी पत्नी पुष्पा (42) और चार बच्चों के साथ उनके केलूपोश झोपड़ीनुमा कच्चे मकान में सोए थे। बुधवार रात अचानक झोपड़ी में आग लग गई। जैसे ही आग भड़की माता-पिता ने तुरंत दो बच्चों को बाहर निकाला, लेकिन बाकी दो बच्चे 14 साल की जीनल और 8 साल के सिद्धार्थ अंदर ही रह गए।

ये भी पढ़ें: यो काईं होयो : बेटे के ऑपरेशन के लिए आए पिता को एनेस्थिसिया देकर कर डाली सर्जरी, सवालों के घेरे में अस्पताल
विज्ञापन


आग इतनी तेजी से फैली कि उन्हें निकालने की कोशिश करते हुए खुद माता-पिता भी झुलस गए। हादसे के तुरंत बाद ग्रामीण भी इकठ्ठा हो गए और पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। बच्चों के शव पूरी तरह जल चुके थे।
विज्ञापन


पाटिया थानाधिकारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट या पेट्रोल जैसी ज्वलनशील वस्तु से आग लगने की आशंका जताई गई है। मृतकों के शव खेरवाड़ा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए गए हैं, जहां गुरुवार को पोस्टमार्टम होगा। वहीं झुलसे माता-पिता का इलाज डूंगरपुर के अस्पताल में जारी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें