फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udaipur News: धुलंडी पर हथियार लहराकर रेस्टोरेंट में तोड़फोड़, मुख्य आरोपी समेत तीन गिरफ्तार; Video

Wed, 19 Mar 2025 12:33 PM IST
उदयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

उदयपुर में धुलंडी के दिन शराब के नशे में धुत बदमाशों ने खुलेआम उपद्रव मचाया। हिरण मगरी थाना क्षेत्र के माली कॉलोनी स्थित 100 फीट रोड पर नोखा चामुंडा बाटी रेस्टोरेंट के बाहर तलवारें और फरसा लहराते हुए युवकों ने जमकर तोड़फोड़ की। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई, जिसके आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपी नमन गौड़ को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके दो नाबालिग साथियों को डिटेन किया गया है।

रेस्टोरेंट के बाहर मचाया आतंक
थानाधिकारी भरत योगी के अनुसार, रेस्टोरेंट संचालक ने रिपोर्ट दी कि धुलंडी के दिन बिना नंबर प्लेट की कार में सवार कुछ युवक रेस्टोरेंट के बाहर पहुंचे और अचानक हथियार निकालकर आतंक मचाना शुरू कर दिया। उन्होंने गाली-गलौज करते हुए करीब आधे घंटे तक तलवारें और फरसा मारकर रेस्टोरेंट के गेट और आसपास तोड़फोड़ की। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए।

पढ़ें: बलेसर के पास सड़क हादसा, स्कूल बस और ट्रक की टक्कर में आठ बच्चे घायल; दो जोधपुर रेफर

सीसीटीवी फुटेज से हुई पहचान
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू की और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें दबोच लिया। पुलिस ने उनके पास से अवैध तलवारें और चाकू भी बरामद किए हैं।

इलाके में दहशत फैलाने का था इरादा
पूछताछ में सामने आया कि सभी आरोपी शराब के नशे में थे और इलाके में दहशत फैलाने के इरादे से इस वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस ने मुख्य आरोपी नमन गौड़ को गिरफ्तार कर लिया है और दो नाबालिगों को डिटेन कर उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस अब इस मामले में अन्य संभावित आरोपियों और घटनाक्रम की गहराई से जांच कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें