फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sri Ganganagar News: श्रीगंगानगर में जाली नोटों के साथ 2 युवक पकड़े, बाजार में खपाने आए थे; पुलिस जांच में जुटी

Mon, 01 Dec 2025 08:19 AM IST
श्री गंगानगर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर

श्रीगंगानगर जिले की अनूपगढ़ थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बाजार में नकली नोट चलाने की कोशिश कर रहे दो युवकों को पकड़ा है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हजारों नकली नोट बरामद किए हैं।

आरोपियों की पहचान हरविंद्र सिंह व चंद्रभान के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार दोनों युवक बाजार में छोटे दुकानदारों के बीच 500 रुपये के नकली नोट खपाने की फिराक में थे। तलाशी के दौरान हरविंद्र के कब्जे से 500 रुपये के 42 नकली नोट और चंद्रभान से 500 रुपये के 46 नकली नोट बरामद किए गए। मौके से बरामद कुल 88 नोटों की जांच में स्पष्ट हो गया कि सभी फर्जी हैं और इन्हें बेहद चालाकी से असली जैसा बनाकर बाजार में चलाने की तैयारी थी।

पढ़ें: भारत- यूके संयुक्त सैन्य अभ्यास का 8 वां संस्करण रहा खास, 240 चयनित सैनिक हुए शामिल

ASI कालूराम और थाना अधिकारी ईश्वर जांगिड़ के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने मौके से नकली नोटों का पूरा स्टॉक जब्त कर लिया है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे इन नोटों को बाजार में चलाने की योजना बनाकर आए थे।

थाना अधिकारी जांगिड़ ने बताया कि नकली नोटों का यह मामला गंभीर श्रेणी का है और अब पुलिस आरोपियों से सप्लायर, प्रिंटिंग लोकेशन और नेटवर्क के बारे में पूछताछ कर रही है। यह भी जांच हो रही है कि क्या आरोपियों का किसी बड़े गिरोह से भी संबंध है। पुलिस टीम ने पूरे मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को भेज दी है और नेटवर्क की तह तक पहुंचने के लिए जांच तेज कर दी गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें