फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi News : प्रदेश में भाजपा की बम्पर जीत पर भाजपाइयों ने मनाया विजय उत्सव, मिठाइयां बांटीं

Sat, 23 Nov 2024 10:21 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

महाराष्ट्र विधानसभा एवं प्रदेश उपचुनाव में भाजपा को मिली बंपर जीत के बाद आबूरोड भाजपा नगर मंडल एवं गिरवर मंडल के कार्यकताओं ने विजय उत्सव दिवस के रूप में जश्न मनाया और पटाखे फोड़कर मिठाइयां बांटीं।

इस दौरान भाजपा आबूरोड नगर मंडल अध्यक्ष मनीष परसाई का कहना था कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों ने यह साफ कर दिया है कि प्रदेश में फिर एक बार महायुति की सरकार बनने जा रही है। महायुति की आंधी के आगे महाविकास अघाड़ी कहीं नहीं टिकी और 288 में सिर्फ 55 सीटें ही जुटा पाईं। महायुति को 223 सीटें मिली हैं। 
महाराष्ट्र में एनडीए की सरकार बनने का श्रेय देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है। उनके सुशासन और विकास कार्यों को वहां की जनता ने देखा और पसंद किया। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अजीत पवार तथा महायुति के नेताओं ने साथ में मिलकर इस ऐतिहासिक जीत के सूत्रधार रहे। नगर पालिका अध्यक्ष मगनदान चारण ने कहा राजस्थान की 7 में से 5 सीटें जीतकर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौर के विश्वास और विकास पर जनता ने मोहर लगाई है। जनता ने बता दिया है कि वो भाजपा के साथ है। 

चारण ने कहा कि ये जीत कार्यकर्ताओं की मेहनत और कठिन परिश्रम से ही संभव हो पाई है। कांग्रेस के परिवारवाद एवं तुष्टिकरण की राजनीति को जनता ने पूरी तरह नकार दिया है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव व राजस्थान उपचुनाव के नतीजों में भाजपा को मिली प्रचंड जीत पर भाजपा आबूरोड ग्रामीण के गिरवर मंडल कार्यकर्ताओं का तलेटी चौराहे पर उत्साह देखते ही बन रहा था। मंडल अध्यक्ष गणेश बंजारा ने इस जीत को केंद्र व राज्य सरकार के विकास कार्यों की जीत बताया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें