फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sikar News: पार्किंग विवाद में नेशनल बैडमिंटन खिलाड़ी पर तलवार से हमला, बचाव के लिए आए पिता और दादा भी घायल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर Updated Tue, 04 Mar 2025 11:23 AM IST

जिले के कोतवाली थाना इलाके में मंगलवार सुबह पार्किंग को लेकर हुए विवाद में नेशनल बैडमिंटन प्लेयर पर तलवार से जानलेवा हमला कर दिया गया। इस हमले में खिलाड़ी के पिता और दादा भी घायल हो गए। घायल खिलाड़ी नमन शर्मा (17) को गंभीर हालत में जयपुर रैफर किया गया है, जबकि उसके पिता कमल शर्मा और दादा जगदीश शर्मा को भी चोटें आई हैं।

घटना सुबह करीब 5 बजे की है। बैडमिंटन एकेडमी में रोज की तरह कुछ खिलाड़ी खेलने आए थे। जब उन्होंने घर के सामने अपनी बाइक खड़ी की तो पड़ोसी नवीन पुत्र वल्लभचंद और उसके परिवार ने नमन शर्मा और उसके पिता कमल शर्मा पर हमला कर दिया। आरोपियों ने तलवार से नमन पर वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

परिजनों ने बताया कि पड़ोसी नवीन और उसके परिजन पिछले 10-15 दिनों से झगड़ा कर रहे थे। नवीन आदतन नशेड़ी बताया जा रहा है, जिस पर पहले भी कई मामले दर्ज हैं। नमन के दादा जगदीश शर्मा ने बताया कि हमले के बाद उनके पोते नमन के शरीर से भारी मात्रा में खून बह गया। एकेडमी से लेकर घर के गेट तक सड़क पर खून ही खून फैल गया था। साथ ही उनके बेटे कमल शर्मा का हाथ भी फ्रैक्चर हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। हमले के बाद आरोपी नवीन और उसका पिता वल्लभचंद फरार हो गए हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है।

गौरतलब है कि  नमन शर्मा एक नेशनल बैडमिंटन खिलाड़ी है और अपने पिता के साथ मिलकर सिटी बैडमिंटन एकेडमी चलाता है। एकेडमी के सामने ही हमलावरों का घर है, जहां पार्किंग को लेकर विवाद हुआ था।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें