फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sikar News: त्रिलोकपुर रेलवे अंडरपास के नीचे छात्र ने फांसी लगाई, कई दिनों से स्कूल से गायब था

Sun, 25 Aug 2024 09:20 AM IST
सीकर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर

सीकर के रानोली के त्रिलोकपुर रेलवे अंडरपास के पास आज एक 15 वर्षीय छात्रा के फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। रेलवे अंडरपास की लोहे की गार्डर पर छात्र का शव टंगा देखकर आसपास के इलाके में भी सनसनी फैल गई।

त्रिलोकपुरा रेलवे अंडर पास पर शनिवार दोपहर बाद एक 15 वर्षीय छात्रा ने फांसी के फंदे पर जलकर जान दे दी। छात्र का शव रेलवे अंडरपास के बाहर लगी लोहे की गार्डर पर झूलता मिला।

मौके पर पहुंची रानोली पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पलसाना अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। मृतक छात्र की पहचान हरियाणा के जींद जिले के उचाना निवासी शिवाजी पुत्रा जोगेंद्र जाट (15) के रूप में हुई है। छात्र सीकर के एक निजी स्कूल में पढ़ता था और पिछले कई दिनों से स्कूल से गायब बताया जा रहा है। पुलिस ने परिजनों को हादसे की सूचना दी है। परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें