फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sikar News: नीमकाथाना में भाई को राखी बांधकर घर लौट रही थी बहन, रास्ते में पर्स हुआ चोरी

Mon, 19 Aug 2024 02:08 PM IST
सीकर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर

नीमकाथाना इलाके में चोरों के हौंसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं और चोरों द्वारा लगातार वारदात को अंजाम दिया जा रहा है। देर रात नीमकाथाना इलाके के रोडवेज बस स्टैंड पर राखी बांधकर अपने गांव के लिए बस में बैठते समय एक महिला का पर्स चोरी होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार बाबई निवासी किरण सैनी नीमकाथाना में अपने भाई को राखी बांधकर वापस अपने गांव लौटने के लिए रोडवेज बस स्टैंड का आई थी। बस में बैठते समय महिला का पर्स किसी ने चोरी कर लिया, जिसमें करीब दो सोने के मंगलसूत्र, दो कानों की टॉपस और 5000 नगदी लेकर फरार हो गए। पीड़ित महिला ने कोतवाली थाना पहुंचकर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें