फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sikar News: खंडेला में चलती कार में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान; दमकल की टीम ने पाया काबू

Wed, 19 Mar 2025 08:10 AM IST
सीकर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर

सीकर जिले के खंडेला में उदयपुरवाटी रोड स्थित केरपुरा स्टैंड के पास मंगलवार शाम करीब 5:00 बजे एक चलती कार में अचानक आग लग गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, और देखते ही देखते कार आग के गोले में तब्दील हो गई। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में पूरी गाड़ी जलकर खाक हो गई। इस घटना से आसपास के इलाके में भी सनसनी फैल गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चलते वाहन से अचानक धुआं उठने लगा, जिससे घबराए चालक ने गाड़ी रोकने का प्रयास किया। शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, जिसके कारण कुछ ही पलों में कार आग की चपेट में आ गई। गनीमत रही कि चालक समय रहते वाहन से उतर गया, जिससे उसकी जान बच गई।

चालक ने सूझबूझ से बचाई जान
इस हादसे में कार चालक, जाजोद निवासी धर्मेंद्र कुमार ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचा ली। हादसे के बाद उन्होंने बताया कि वह वाहन में अकेले थे और जैसे ही उन्होंने धुआं उठते देखा, तुरंत गाड़ी से बाहर निकल गए।

दमकल की टीम ने पाया आग पर काबू
घटना की सूचना मिलते ही नगर पालिका की दमकल टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान गाड़ी धू-धू कर जलती रही, जिससे सड़क पर भारी जाम लग गया।

लंबा जाम, पुलिस ने यातायात किया सुचारू
जलती गाड़ी को देखते ही सड़क पर करीब 1 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। मौके पर पहुंची खंडेला पुलिस ने स्थिति को संभाला और यातायात सुचारू रूप से बहाल करवाया। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने की संभावित वजह बताया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें