फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: नियमों का पालन कराया तो भड़के युवक, ASI के साथ की हाथापाई, वर्दी तक फाड़ी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर Updated Mon, 30 Mar 2026 07:53 AM IST

सीकर जिले के रींगस कस्बे में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के दौरान एक पुलिसकर्मी पर हमला होने का मामला सामने आया है। लाखनी मोड़ पर ड्यूटी कर रहे एएसआई सांवताराम पर कार सवार युवकों ने कथित रूप से हमला कर दिया, जिसमें उनकी वर्दी फट गई और चेहरे पर चोट आई।
 
नियमों का पालन करने के लिए कहने पर मारपीट
जानकारी के अनुसार, ड्यूटी के दौरान कुछ युवक प्रतिबंधित मार्ग से वाहन निकालने का प्रयास कर रहे थे। एएसआई ने उन्हें रोककर नियमों का पालन करने के लिए कहा, लेकिन इसी बात पर विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते बहस मारपीट में बदल गई और आरोपियों ने पुलिसकर्मी के साथ हाथापाई कर दी।

दो आरोपी गिरफ्तार
घटना के बाद कार चालक महेंद्र मौके से फरार हो गया, जबकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों अतुल और धर्मवीर को हिरासत में ले लिया। साथ ही घटना में प्रयुक्त कार को भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने इस मामले में राजकार्य में बाधा डालने और मारपीट की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फरार आरोपी की तलाश जारी है।

ये भी पढ़ें: शाही अंदाज में शादी के बंधन में बंधे IPS केके बिश्नोई और अंशिका वर्मा, जोधपुर में गूंजी शहनाइयां

पुलिस ने क्या बताया?
मामले में रींगस थाना एसएचओ सुरेश कुमार का कहना है कि तीन लोगों द्वारा एएसआई के साथ मारपीट की गई थी। दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है और तीसरे आरोपी की तलाश जारी है। तीसरा आरोपी किसी वॉटर पार्क में नौकरी करता है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें