फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sikar News: श्याम पदयात्रियों पर पलटा सब्जी से भरा ट्रक, एक की मौत दूसरा गंभीर घायल

Sat, 08 Mar 2025 10:40 AM IST
सीकर ब्यूरो Sikar Accident: श्याम पदयात्रियों पर पलटा सब्जी से भरा ट्रक, एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल; जानें

सीकर जिले के प्रसिद्ध आस्था धाम खाटू श्याम जी में बाबा श्याम का वार्षिक फागुनी मेला इस समय अपने चरम पर है। देशभर से लाखों श्रद्धालु बाबा श्याम के दर्शन के लिए खाटू श्याम जी की ओर बढ़ रहे हैं। इसी दौरान रींगस कस्बे के पास देर रात एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें सब्जी से भरा ट्रक श्याम पदयात्रियों पर पलट गया। इस दुर्घटना में एक श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई।

कैसे हुआ हादसा?
यह दुर्घटना एनएच-52 के सीमारला जागीर मोड़ पर हुई, जब जयपुर से सीकर की ओर जा रहा एक ट्रक श्रद्धालुओं के जत्थे पर पलट गया। हादसे में अणतपुरा निवासी लालाराम शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गोविंद शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पहले रींगस उप जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत नाजुक होने के कारण जयपुर रेफर कर दिया गया।

पुलिस की कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही रींगस थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सड़क पर बिखरी सब्जियों को हटाकर यातायात सुचारू कराया। पुलिस ने मृतक के शव को रींगस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया और मामले की जांच शुरू कर दी।

श्रद्धालुओं की भीड़ और सुरक्षा पर सवाल
खाटू श्याम जी मेले में लाखों श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं, लेकिन इस तरह के हादसे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हैं। प्रशासन को श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए और अधिक पुख्ता इंतजाम करने की जरूरत है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें