फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sikar News: कुरियर बॉय बनकर घर में घुसा लुटेरा, महिला को बंधकर बनाकर की लूट

Thu, 11 Dec 2025 10:03 PM IST
सीकर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर

सीकर जिले के रानोली कस्बे में शाम के समय घर में घुसकर महिला के साथ लूट का मामला सामने आया है। आरोपी युवक कुरियर बॉय बनकर महिला के घर में घुसा। इसके बाद आरोपी युवक ने महिला को बांध दिया। चाकू की नोंक पर आरोपी ने महिला के गले का मंगलसूत्र तोड़ा और कान की बालियां भी तोड़ी। ऐसे में महिला के कान कट गए और गले पर भी सूजन आ गई। महिला ने जैसे तैसे खुद को खोला। इसके बाद चिल्लाई तो पड़ोसी मौके पर पहुंचे। सूचना मिलने के बाद रींगस एडिशनल एसपी दीपक गर्ग सहित कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। आरोपी युवक घर के सामने एक क्लीनिक में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में रिकॉर्ड हुआ है। जिसने हेलमेट लगाया हुआ था। ऐसे में उसका चेहरा नजर नहीं आ रहा। महिला का नाम रेखा देवी (54) पत्नी मनोज है। मनोज रानोली कस्बे में ही मोबाइल स्टोर संचालित करते हैं। जिन्होंने बताया कि शाम के समय उनकी पत्नी घर पर अकेली थी। करीब 6:30 बजे आरोपी पार्सल देने के बहाने आया जिसने लकी नाम से आवाज लगाई। जब उनकी पत्नी रेखा बाहर गई तो आरोपी ने कहा कि वह थका हुआ है, उसे चाय पिला दे। ऐसे में आरोपी घर के अंदर आ गया। उसने अंदर आते ही दरवाजा अंदर से बंद कर लिया।

ये भी पढ़ें- एथेनॉल फैक्टरी विवाद: बातचीत में कहां अटकी बात, प्रशासन ने मांगा और समय; जानें क्या मांग रहे किसान

इसके बाद चाकू की नोक पर महिला के दोनों हाथ बांध दिए और फिर बड़ी बेरहमी से महिला का मंगलसूत्र और कान की बालियां तोड़ीं, जिससे महिला के कान कट गए और गले पर सूजन आ गई। आरोपी करीब आधे घंटे तक मकान में रहा। इसके बाद वह फरार हो गया। महिला ने बड़ी मुश्किल से खुद की रस्सी खोली और फिर चिल्लाई तो सामने स्थित क्लीनिक से डॉक्टर और स्टाफ मौके पर पहुंचे और उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। मामले में पुलिस का कहना है कि घटना के बाद जिले में ए श्रेणी की नाकाबंदी करवाई गई है। आरोपी की पहचान के प्रयास किया जा रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें