राजस्थान में विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आता जा रहा है, वैसे-वैसे चुनाव प्रचार में तेजी आ गई है। इसको लेकर भाजपा और कांग्रेस के नेताओं ने पूरी ताकत झोंक दी है। राजस्थान में इस बार किसकी सरकार बनेगी? इस सवाल का जवाब तो तीन दिसंबर को ही मिलेगा, लेकिन कांग्रेस और भाजपा के नेता प्रदेश में जीत के लिए दिन रात एक किए हुए हैं।