फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत जोड़ो यात्रा के राजस्थान पहुंचने से पहले सचिन पायलट ने वीडियो जारी कर दिए संकेत

Sun, 04 Dec 2022 02:44 PM IST
सुरेश शाह वीडियो डेस्क/अमर उजाला डॉट कॉम

राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के राजस्थान में प्रवेश करने से पहले ही राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने शनिवार को राहुल गांधी का स्वागत करते हुए एक वीडियो जारी किया है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सचिन पायलट के अपने ट्विटर पर भारत जोड़ो यात्रा के स्वागत का एक वीडियो पोस्ट किया गया है। इस वीडियो में सचिन अपने जूते का फीता बांधते हैं, इसके बाद बॉडी को थोड़ा स्ट्रेच करते हैं। अपना चश्मा ठीक करने के बाद वह दौड़ना शुरू कर देते हैं। इसके बाद कैमरा पायलट की टी-शर्ट की पर फोकस होता है, जिसपर राहुल गांधी और भारत जोड़ो यात्रा की फोटो है। सचिन पायलट दौड़ते जाते हैं और उनके साथ अलग-अलग लोग जुड़ते चले जाते हैं। वीडियो के अंत में पायलट कहते हैं, ‘पूरा राजस्थान राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ रहा है। आप भी आ रहे हैं?’
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें