फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan weather Update: तापमान में गिरावट संभव, रेगिस्तानी इलाकों में Heatwave जारी


राजस्थान में भीषण गर्मी और लू के बीच मौसम ने अचानक करवट ली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के जयपुर केंद्र के अनुसार शुक्रवार को प्रदेश के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से ये बदलाव देखने को मिल रहा है, जिससे तापमान में गिरावट की उम्मीद बढ़ गई है। गुरुवार रात से ही जयपुर सहित कई इलाकों में घने बादल छाए रहे, जिससे लोगों को तेज गर्मी से थोड़ी राहत महसूस हुई। मौसम विभाग के मुताबिक श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, झुंझुनूं, चूरू, सीकर और अलवर जिलों में हल्की बारिश हो सकती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें