राजस्थान में गर्मी ने अप्रैल के महीने में ही अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में भीषण गर्मी और लू का दौर जारी है, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को कई शहरों में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। हालात को देखते हुए मौसम केंद्र जयपुर ने आगामी तीन से चार दिनों के लिए हीटवेव का ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है