राजस्थान में कोहरे कहर बरपा रहा है। जमीन से लेकर आसमान तक कोहरे का असर देखने को मिल रहा है। राजधानी जयपुर में पिछले दो दिनों से छाए घने कोहरे ने हालात और बिगाड़ दिए। बुधवार सुबह स्थिति यह रही कि सामने के मकान तक दिखाई नहीं दे रहे। विजिबिलिटी लगभग शून्य रही। वहीं मंगलवार को भी जयपुर में कोहरे और शीतलहर का जबरदस्त प्रकोप रहा। धूप देर तक नहीं निकलने से लोग रजाइयों में दुबके रहे। दोपहर बाद जब सूरज निकला और तेज धूप खिली, तब सर्दी से कुछ राहत मिली और दृश्यता धीरे-धीरे बेहतर होने लगी।