दीपावली के बाद राजस्थान में वायु गुणवत्ता एक बार फिर चिंताजनक स्तर पर बनी हुई है। प्रदेश के कई शहरों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) ‘खराब’ से लेकर ‘गंभीर (Severe)’ श्रेणी में दर्ज किया गया है। गुरुवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार, चूरू, गंगानगर, में हवा की स्थिति ‘गंभीर’ श्रेणी में रही। चूरू में AQI इंडेक्स 353, गंगानगर में 320 और बीकानेर में 209 दर्ज किया गया ,जो स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक माने जाते हैं। हालांकि गंगानगर और चूरू में AQI इंडेक्स खराब होने की बड़ी वजह खेतों में जलाई जाने वाली पराली भी है। मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि अगले 2-3 दिनों में हवा की दिशा और गति बढ़ने से प्रदूषण के स्तर में कमी आ सकती है। हालांकि, ठंड और नमी के कारण सुबह-शाम धुंध बढ़ सकती है।