फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Politics: एक ही दिन शक्ति प्रदर्शन करेंगे वसुंधरा राजे और सतीश पूनिया

Wed, 01 Mar 2023 04:03 PM IST
प्रवीण तिवारी वीडियो डेस्क / अमर उजाला डॉट कॉम

राजस्थान में भाजपा के अंदरूनी सर्वे में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का कोई तोड़ नहीं है। महारानी के करीबी गुलाब चंद कटारिया अब असम के राज्यपाल बन गए हैं। लेकिन, गुलाब चंद कटारिया की जगह कौन होगा, इसका बीजेपी ने अभी तक कुछ नहीं बताया है। लेकिन बताते हैं कि 70 में अधिकांश विधायक वसुंधरा राजे खेमे के हैं। राजस्थान बीजेपी में चल रही खींचतान के बीच वसुंधरा राजे आठ मार्च की बजाय 4 मार्च को अपने जन्मदिन पर कथित तौर पर शक्ति प्रदर्शन कर रही है। कहा जा रहा है कि, उन्होंने होली के कारण इसे चार दिन पहले मनाने का फैसला किया है। समारोह में एक लाख से अधिक लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। इसी बीच, बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया बीजेपी युवा मोर्चा के साथ मिलकर प्रदेश के कई मुद्दों पर सरकार को घेरने के लिए विधानसभा घेराव करने की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें