राजस्थान में इसी साल के आखिरी में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से गहमागहमी तेज हो गई है। लेकिन, सचिन पायलट और सीएम अशोक गहलोत के बीच की तकरार भी खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। अशोक गहलोत और सचिन पायलट खेमे के बीच जबरदस्त खींचतान चल रही है। कांग्रेस आलाकमान से मिली सख्त चेतावनी के बाद भी दोनों गुट के नेता एक-दूसरे के खिलाफ जमकर बयानबाजी कर रहे हैं।