राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार एक के बाद एक कांग्रेस सरकार के फैसलों को बदलती जा रही है। पिछली गहलोत सरकार ने 50 हजार पदों पर होने वाली महात्मा गांधी सेवा प्रेरकों की भर्ती को रद्द कर दिया है। वहीं, इससे पहले राज्य सरकार ने पिछली गहलोत सरकार में शुरू की गई राजीव गांधी युवा मित्र इंटर्न प्रो्ग्राम को 31 दिसंबर से समाप्त करने के आदेश जारी कर दिए हैं।