लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की टिप्पणी पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौर कहते हैं, “मुझे लगता है कि यह कांग्रेस की हताशा की पराकाष्ठा को दर्शाता है। इससे पहले मणिशंकर अय्यर ने भी ऐसी ही टिप्पणी की थी, जिसकी देश की जनता ने निंदा की थी। विदेशों में भी अब लोगों को समझ आ गया है कि भारत में विपक्ष इतना हताश हो गया है कि वह ऐसे शब्दों का इस्तेमाल कर रहा है जो किसी भी नेता को किसी भी परिस्थिति में नहीं करने चाहिए।”