राजस्थान के बहुप्रतीक्षित औद्योगिक परियोजनाओं में शामिल पचपदरा स्थित एचआरआरएल (HPCL Rajasthan Refinery Limited) रिफाइनरी अब मई के चौथे सप्ताह में शुरू हो सकती है। रिफाइनरी से सबसे पहले डीजल का उत्पादन शुरू होने की संभावना जताई गई है, जबकि मई के अंतिम हफ्ते तक एलपीजी उत्पादन शुरू हो सकता है।