फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान कांग्रेस के प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने अशोक गहलोत और सचिन पायलट को लेकर दिया बड़ा बयान

Mon, 19 Dec 2022 03:27 PM IST
सुरेश शाह वीडियो डेस्क/अमर उजाला डॉट कॉम

राजस्थान कांग्रेस के नए प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने अलवर में कहा कि, दोनों नेताओं का डीएनए कांग्रेसी है। दोनों में से कोई भी पार्टी नहीं छोड़ने वाला है। पायलट के पिता राजेश पायलट, अशोक गहलोत दोनों उनके पिताजी के साथ रहे हैं। दोनों का DNA और ब्लड कांग्रेसी है। दोनों में से कोई भी यह नहीं करेगा कि एक कांग्रेस पार्टी में है, दूसरा नहीं है। गौरतलब है कि, राजस्थान पहुंची राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा दौरान राज्य की कांग्रेस में सब ठीक सा दिख रहा है। संदेश तो ऐसा देने के लिए कोशिश हो रही है कि अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच सबकुछ ठीक हो गया है। भारत जोड़ो यात्रा में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट दोनों नेता राहुल गांधी के साथ कदम से कदम मिलाते दिख रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें