फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karauli News: गंदी नालियों के जलभराव से त्रस्त हुए ग्रामीण, समाधान नहीं होने पर दी आंदोलन की चेतावनी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली Updated Sun, 23 Mar 2025 04:07 PM IST

जिले के बालघाट क्षेत्र के मोरडा से डूंगापुरा गांव के बीच का रास्ता जलभराव की समस्या से जूझ रहा है। गंदी नालियों का पानी रास्ते पर एकत्रित हो जाने से वाहन चालकों के साथ-साथ आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्कूली बच्चों को भी आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बोर्ड परीक्षा के दौरान छात्रों को पैदल और साइकिल से आने-जाने में बड़ी कठिनाई हो रही है।

ये भी पढ़ें:  Alwar News: शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को किया गया नमन, भगत सिंह सर्किल पर दी गई श्रद्धांजलि

ओबीसी विभाग के पूर्व प्रदेश सचिव और यूथ कांग्रेस नेता देवेन्द्र खटाणा ने बताया कि मोरडा से डूंगापुरा गांव के बीच के रास्ते में गंदी नालियों का पानी एकत्रित हो जाने से रामपुरा, चोलीपुरा, डूंगापुरा, चंदवाड़ और लुहारखेड़ा सहित कई गांवों के लोगों का आवागमन बाधित हो गया है।

स्थानीय निवासियों ने कई बार प्रशासन को इस समस्या से अवगत कराया है लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला है। खटाणा ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया गया तो क्षेत्रवासी आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें