राजस्थान पुलिस अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजी) विजय कुमार सिंह ने जालौर का वार्षिक निरीक्षण किया और अपराध संबंधी आंकड़ों की गहन समीक्षा की। परेड के बाद हुई समीक्षा बैठक में उन्होंने संपत्ति संबंधी अपराध, बच्चियों से जुड़े अपराध और नशे की बढ़ती समस्या को जिले की प्रमुख चुनौतियों में से एक बताया। उन्होंने परेड निरीक्षण और पुलिस अधीक्षक कार्यालय का निरीक्षण किया। इसके बाद अपराध गोष्ठी का आयोजन हुआ और पुलिस अधिकारियों की जिले में क्राइम की स्थिति को लेकर समीक्षा करते हुए पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
उन्होंने कहा कि यह समस्याएं केवल जालौर तक सीमित नहीं हैं। बल्कि पूरे राजस्थान में ऐसी प्रवृत्तियां देखी जा रही हैं। हालांकि, जिले में पुलिस अच्छा काम कर रही है, फिर भी सुधार की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए उन्होंने जिला पुलिस अधीक्षक और सभी एसएचओ के साथ बैठक कर आवश्यक रणनीतियों पर चर्चा की। उन्होंने पुलिस लाइन में परेड का निरीक्षण किया। इसके बाद अपराध गोष्ठी बैठक में शामिल हुए। इसके बाद उन्होंने पुलिस लाइन का जायजा लिया। रविवार को वृत कार्यालय भीनमाल सहित का कई थानों का निरीक्षण करेंगे।
यह भी पढ़ें: पार्षद के घर में सांप, देखते ही बाहर भागे परिजन, वुल्फ स्नेक को रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा
जालौर एसपी ज्ञानचंद्र यादव ने बताया कि राजस्थान जयपुर एटीएस एवं एसओजी पुलिस अति. महानिदेशक विजय कुमार सिंह दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को जालौर पहुंचे। उन्होंने सुबह करीब आठ बजे पुलिस लाइन ग्राउंड में पुलिस परेड का निरीक्षण किया।
यह भी पढ़ें: नाबालिग की आत्महत्या पर आहोर में आक्रोश, बाजार बंद कर हजारों लोगों ने किया प्रदर्शन
इसके बाद पुलिस ग्राउंड में जवानों की परेड देखी। दोपहर में करीब 11 बजे पुलिस लाइन हॉल में पुलिस कॉन्स्टेबल और अधिकारियों के साथ सम्पर्क सभा का आयोजन किया गया। इसमें कॉन्स्टेबल और अधिकारियों को ड्यूटी के दौरान होने वाली समस्याओं को लेकर भी चर्चा की।