फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dausa: जवाहरसिंह बेडम का कांग्रेस पर वार, कहा- उन्होंने जंगल राज बढ़ाया, जल्द ही अपराध मुक्त होगा प्रदेश

Sun, 01 Sep 2024 04:42 PM IST
दौसा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

दौसा में एक क्लीनिक के उद्घाटन मौके पर पहुंचे गृह राज्यमंत्री जवाहरसिंह बेडम ने कहा कि राज्य की भजनलाल सरकार ने सत्ता में आने के बाद अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजने का काम किया है। इस मौके पर कार्यक्रम में आपदा प्रबंधन मंत्री किरोड़ीलाल मीणा भी मौजूद थे।
विज्ञापन
गृह राज्यमंत्री जवाहरसिंह बेडम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में एक क्लीनिक के उद्घाटन समारोह में पहुंचे राजस्थान सरकार के कृषि एवं आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ किरोड़ीलाल मीणा और राजस्थान सरकार के गृह राज्यमंत्री जवाहरसिंह बेडम दौसा पहुंचे। कार्यक्रम में अपने भाषण के दौरान सरकार के कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने कहा कि बाढ़ और अतिवृष्टि के चलते जहां-जहां फसलें खराब हुई हैं, उन्हें सेंटर रिलीफ फंड के नियम अनुसार मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मैं शुरू से भाजपा का कार्यकर्ता रहा हूं। हमारी पार्टी की नजर में मंत्री और संतरी सब एक बराबर होते हैं, कोई बड़ा-छोटा नहीं होता। पशुओं में फैली बीमारी के बारे में उन्होंने कहा है कि जैसे ही हमें इस बारे में सूचना प्राप्त हुई हमने तुरंत वैक्सीनेशन टीम को भिजवा दिया।

गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेडम ने कार्यक्रम में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले दिनों प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य में अपराधों को लेकर एक भ्रमित करने वाली पोस्ट की थी, जो कि तथ्यहीन थी। जब से राजस्थान में भजनलाल शर्मा ने शपथ ग्रहण की है तब से चाहे संगठित अपराध हों या नकल माफिया या फिर महिलाओं पर हो रहे अपराध हों या किसी और तरह का अपराध, सरकार ने उन सारे अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजने का काम किया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राजस्थान शांतिप्रिय प्रदेश था लेकिन कांग्रेस के राज में यहां जिस तरह जंगल राज बढ़ा और अपराध बढ़े, उन सबको भजनलाल सरकार ने खत्म कर दिया। उन्होंने इस मौके पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने राजस्थान पुलिस का मनोबल बढ़ाने के लिए आधुनिक संसाधन उपलब्ध कराए हैं, जिसके चलते हम राजस्थान को शांतिप्रिय प्रदेश बनाएंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें