एक बार फिर कांग्रेस के नए मुखिया को लेकर सस्पेंस गहरा हो गया है. सियासी गलियारों में हर दिन किसी एक नए नाम पर चर्चा हो रही है हालांकि कांग्रेस में एक बड़ा धड़ा यही चाहता है कि राहुल गांधी को अध्यक्ष पद के लिए राजी किया जाए लेकिन राहुल गांधी के कमान नहीं संभालने की स्थिति में सूईयां राजस्थान की तरफ टिक जाती है. राहुल गांधी के मना करने के बाद कांग्रेस नेताओं ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से जिम्मेदारी उठाने की अपील की है. मालूम हो कि राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि मैंने अपना फैसला ले लिया है और मुझे क्या करना है, इसमें कोई कन्फ्यूजन नहीं है. गहलोत का कहना है कि अगर सोनिया गांधी चाहेंगी तो वह अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालने के लिए तैयार हैं