फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस विधायक ने सीएम गहलोत के खिलाफ खोला मोर्चा, जयराम रमेश ने भी दिया बड़ा बयान

वीडियो डेस्क/अमर उजाला डॉट कॉम Updated Sat, 26 Nov 2022 03:46 PM IST

राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के राजस्थान पहुंचने से पहले ही प्रदेश की सियासत में उबाल देखने को मिल रहा है। सीेएम गहलोत और सचिन पायलट गुट एक दूसरे पर जमकर बयानबाजी कर रहे हैं। सीएम गहलोत ने पायलट पर जो टिप्पणी की, उससे कांग्रेस भी चकित हो गई है। इस बीच, अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री हरीश चौधरी ने भी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को नसीहत देते हुए मोर्चा खोल दिया है। हरीश चौधरी ने सीएम गहलोत के पायलट को गद्दार वाले बयान पर अपनी बात रख रखते हुए तीखा बयान दिया। चौधरी ने कहा कि सीएम साहब को शब्दों की गरिमा रखनी चाहिए। ऐसे बयान से पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच क्या संदेश जाएगा। जब अगले साल चुनाव होना है, ऐसे में इस तरह की बयानबाजी से कार्यकर्ताओं का मनोबल कमजोर होगा। वहीं, जयराम रमेश ने कहा है कि हमें जितनी जरूरत अशोक गहलोत की है, उतनी ही सचिन पायलट की भी है।
 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें