फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अशोक गहलोत और सचिन पायलट की लड़ाई के बीच वसुंधरा राजे को लेकर बीजेपी का बड़ा फैसला

Fri, 27 Jan 2023 06:07 PM IST
सुरेश शाह वीडियो डेस्क/अमर उजाला डॉट कॉम

राजस्थान बीजेपी की दिग्गज नेता और पूर्व सीएम वसुंधरा राजे को लेकर राजनीतिक पारा फिर चढ़ने लगा है। दरअसल, जयपुर में पार्टी मुख्यालय के बाहर भाजपा के पोस्टरों में वसुंधरा राजे की वापसी हो गई है। बीजेपी प्रदेश पार्टी मुख्यालय पर लगे नए होर्डिंग्स पर नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया समेत केंद्रीय नेताओं की तस्वीरों के साथ पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की 2 साल बाद वापसी हुई है। पोस्टर के एक कोने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी प्रमुख जेपी नड्डा की तस्वीर भी लगी हुई है। पोस्टर में वसुंधरा राजे की फोटो लगने के बाद इसको लेकर सियासी बाजार में अटकलें तेज हो गई है।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें