राजस्थान के अलवर से बीजेपी विधायक ज्ञान देव आहूजा ने फिर विवादित बयान दे डाला है। ज्ञान देव आहूजा ने गोहत्या को आतंकवाद से भी बड़ा अपराध करार दिया है। बीजेपी विधायक का ये बयान ऐसे समय पर आया है जब मेव समाज के लोगों ने महापंचायत करके आरोप लगाया था कि रकबर खान की हत्या में आहूजा का हाथ है।