फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barmer: BSTC की तैयारी कर रही 19 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध मौत, रात को हॉस्टल में सोने गई; पंखे से लटका मिला शव

Mon, 06 Apr 2026 09:15 PM IST
बाड़मेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर

बाड़मेर में बीएसटीसी की तैयारी कर रही एक छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। छात्रा का शव हॉस्टल के कमरे में पंखे पर लटकता हुआ मिला। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुं पहुंचकर घटना की जानकारी जुटाई। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस ने इस मामले को प्रथम दृष्टया संदिग्ध मानते हुए हर एंगल से जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

बाड़मेर शहर के नेहरू नगर स्थित गर्ल्स हॉस्टल में सोमवार को एक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आने पर हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक छात्रा के परिवार को सूचना कर उनकी मौजूदगी में कमरे का दरवाजा खुलकर मौका मुआयना कर शव को अपने कब्जे में लिया। इससे पहले बाड़मेर उपाधीक्षक रमेश कुमार शर्मा एसडीएम यथार्थ शेखर , तहसीलदार समेत का अधिकारी मौके पर पहुंचे।

पढ़ें- ऑनलाइन गेमिंग के लिए गुनाह: सरकारी शिक्षक ने व्यापारियों से मांगी करोड़ों की फिरौती, पत्नी के नाम से किया ऐसा काम

बताया जा रहा है छात्रा मनीषा बीती रात 11:00 बजे लाइब्रेरी से पढ़ाई कर कर अपनी हॉस्टल पहुंची थी। इसके बाद वह सो गई थी और अगले दिन सोमवार देर सुबह तक छात्रा कमरे से बाहर नहीं आई तो हॉस्टल की अन्य छात्राओं ने दरवाजा खटखटाया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद हॉस्टल के वार्डन ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्र के परिजनों को सूचना कर उनकी मौजूदगी में हॉस्टल के कमरे को खुलवाया गया। गेट खोलने पर पाया गया कि छात्रा का शव पंखे पर लटक रहा था। पुलिस ने एफएसएल टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाने के साथ ही शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।

बाड़मेर उपाधीक्षक रमेश कुमार शर्मा का कहना है कि 19 वर्षीय छात्रा शहर के नेहरू नगर की गर्ल्स हॉस्टल में रहकर बीएसटीसी की तैयारी कर रही थी। जिसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें