फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banswara News: मुख्य डाकघर और पासपोर्ट कार्यालय के बाद SBI बैंक में आया धमकी भरा ई-मेल, मचा हड़कंप

Tue, 10 Mar 2026 09:30 PM IST
बांसवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा/डूंगरपुर

बांसवाड़ा जिला मुख्यालय पर नया बस स्टैंड के समीप मुख्य डाकघर और पासपोर्ट कार्यालय के बाद मोहन काॅलोनी में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के मुख्य बैंक में बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल आने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। एक ही दिन में चंद घंटों के अंतराल में दो अलग-अलग संस्थानों में धमकी भरे ई-मेल आने से पुलिस को भी काफी भागदौड़ करनी पड़ी।

बांसवाड़ा के मोहन काॅलोनी स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के मुख्य बैंक की ई-मेल आईडी पर एसबीआई सर्वर से एक ई-मेल आया। इसमें सर्वर से ई-मेल को नहीं खोलने के निर्देश दिए गए। साथ ही कुछ उर्दू के शब्दों के साथ बैंक को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। इस पर बैंक अधिकारियों ने तत्काल जिला कलेक्टर डाॅ. इंद्रजीत यादव और जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी को सूचना दी।

स्टाफ व अन्य लोगों को निकाला बाहर
सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस का जाब्ता और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा। उन्होंने बैंक में कार्यरत अधिकारियों, कर्मचारियों और उपभोक्ताओं को बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस टीम ने बैंक के कोने-कोने की तलाशी ली। हालांकि तलाशी में कोई भी आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली, जिस पर सभी ने राहत की सांस ली।

पढ़ें- Rajasthan: राजस्थान के 12 शहरों में सायनाइड गैस भरे बम धमाके की धमकी, पूरे मामले का ISI से क्या है कनेक्शन?

डूंगरपुर डाकघर में भी धमकी
इधर, डूंगरपुर मुख्य डाकघर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद प्रशासन और पुलिस महकमे में हलचल मच गई। ई-मेल पर डाकघर को बम से उड़ाने की धमकी की सूचना पर पुलिस और खुफिया विभाग की टीमें मौके पर पहुंची और पूरे परिसर को घेर लिया। पोस्ट ऑफिस के अधिकारियों, कर्मचारियों और लोगों को बाहर निकाला गया। पुलिस टीमों ने डाकघर परिसर में तलाशी अभियान शुरू किया। संदिग्ध वस्तुओं की तलाश के लिए विशेष उपकरणों का उपयोग किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें