फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोधपुर में एम्स के पास बड़ा हादसा, बेलगाम ऑडी कार ने 3 लोगों की ली जान, चपेट में आए बाइक और स्कूटी सवार

वीडियो डेस्क/अमर उजाला.कॉम Updated Tue, 09 Nov 2021 08:56 PM IST

राजस्थान के जोधपुर में एम्स के पास मंगलवार दिनदहाड़े एक बड़ा हादसा हो गया जब एक तेज बेलगाम रफ्तार में आ रही ऑडी कार सड़क पर चल रहे लोगों को कुचलते हुए आगे निकल गई। कार ने लोगों को ताश के पत्ते की तरह हवा में उछाल दिया जिसमें एक कार सवार और एक स्कूटी सवार भी शामिल थे। ऑडी कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि सड़क पर चल रही गाड़ियों और लोगों को संभलने का समय ही नहीं मिला। इस घटना में अब तक 3 लोगों की मौत और 8 लोगों के घायल होने की खबर है।  

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें