पंजाब के मोगा जिले के कस्बा बाघा पुराना में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां वीरवार की सुबहे कार पलटने से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा दाना मंडी के सामने कोटकपूरा रोड पर हुआ। मृतक महिला की पहचान देविया देवी (35), पत्नी नारायण के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार राजस्थान के बीकानेर जिले के गांव रजेड़ा गाँव के रहने वाला नारायण जो कि जालंधर में हलवाई का काम करते थे और तीन बच्चे और पत्नी के साथ रह रहे थे आज वीरवार सुबह नारायण अपने कार में सवार होकर जालंधर से राजस्थान के बीकानेर जिले के गांव रजेड़ा जा रहा था। जब वे बाघा पुराना के पास पहुंचे, तो अचानक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। कार में नारायण और उनके पत्नी देविया देवी और एक बच्चे थे। कार पलटने से तीनों घायलों को मोगा समाज सेवा सोसायटी के मेंबरों ने इलाज के लिए मोगा सिविल अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने देविया देवी को मृतक घोषित कर दिया। जबकि नारायण और बच्चे को हल्की चोटें आई हैं। इस मामले पुलिस ने मृतक के परिवार के बयान के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी हे ।