फगवाड़ा-नकोदर रोड पर हदियाबाद में स्थित शिव शक्ति माँ बगलामुखी धाम में साप्ताहिक यज्ञ का आयोजन अध्यक्ष पंडित विजय शास्त्री की देखरेख में किया गया। इस अवसर पर रीटा कालड़ा व रमन शर्मा ने मुख्य यजमान के रूप में भाग लिया। हवन यज्ञ के आचार्य पंडित विशाल शुक्ला ने विधिवत वेद मंत्रों से यज्ञ में आहुतियां डलवाई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शिव शक्ति माँ बगलामुखी धाम में हवन करने का तथा सेवा करने का अवसर माता के आशीर्वाद स्वरूप ही गौतम परिवार को मिला है। रमन शर्मा ने आश्वासन दिया 28 मार्च 2026 में धाम में होने वाली श्रीमद्भागवत कथा में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे तथा यथासंभव सहयोग करेंगे। इस अवसर पर रुपेश धीर, स्त्री सत्संग सभा की अध्यक्षा आरजु शर्मा, रमा शर्मा, गौरी शर्मा, मंजू पारासर, सरिता शर्मा, आरती, बाबा, पुष्पा गुप्ता, वैजययंती गुप्ता, सुनील गुप्ता, तरुण मित्तल, सुनील शर्मा आदि भी उपस्थित थे।