कपूरथला माडर्न जेल में एनडीपीएस एक्ट में बंद हवालाती पर पांच-छह लोगों ने हमला करके जख्मी कर दिया। जिसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर उसका उचार चल रहा है। सिविल अस्पताल में भर्ती परमजीत सिंह निवासी रायपुर गुजरां ने बताया कि एनडीपीएस एक्ट के तहत सजा भुगत रहा है और जेल की कैंटीन में काम करता है। सुबह साढ़े 11 बजे जब वह कैंटीन बंद करके जाने लगा तो वहां पर अचानक पांच-छह लोग आए और उससे सामान मांगने लगे। जब उसने कैंटीन बंद होने का हवाला देते हुए सामान देने से इंकार कर दिया तो उन लोगों ने अपने हाथों में पहने हुए कड़ों से उस पर हमला कर दिया। जिससे वह जख्मी हो गया। शोर सुनकर जेल प्रशासन के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए और उसे उनके चंगुल से छुड़ाकर सिविल अस्पताल भर्ती कराया।