फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभिन्न राज्यों से आए अंडर ट्रेनिंग यूथ अफसरों ने देखा वोकेशनल ट्रेनिंग सेंटर का कामकाज

Nivedita Updated Fri, 27 Feb 2026 02:09 PM IST

सर्व नौजवान सभा एवं सर्व नौजवान वेलफेयर सोसायटी फगवाड़ा द्वारा सोसवा पंजाब के सहयोग से स्थानीय स्कीम नंबर-3, होशियारपुर रोड, फगवाड़ा में सोसवा पंजाब के सहयोग से संचालित वोकेशनल ट्रेनिंग सेंटर का विभिन्न राज्यों से आए अंडर ट्रेनिंग यूथ अधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने दौरा किया। जिला यूथ अफसर गगनदीप कौर ने बताया कि इन अधिकारियों ने माई भारत (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय) प्रशिक्षण के प्रथम चरण में राजीव गांधी राष्ट्रीय युवा विकास संस्थान, चेन्नई में ओरिएंटेशन प्राप्त की। इसके पश्चात आरसीवीपी नरोनणा अकादमी, भोपाल तथा इंस्टीट्यूट ऑफ डेवलपमेंट मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी, दिल्ली में प्रशिक्षण सत्रों में भाग लिया। प्रशिक्षण के अंतिम चरण के अंतर्गत पंजाब में फील्ड ट्रेनिंग के दौरान वे फगवाड़ा स्थित इस वोकेशनल ट्रेनिंग सेंटर में पहुंचे हैं। सभी युवा अफसरों ने सेंटर के कामकाज का जिज्ञासापूर्ण ढंग से अवलोकन किया और जमीनी स्तर पर वोकेशनल ट्रेनिंग के कामकाज की समझ प्राप्त की। इस अवसर पर सभा के महा सचिव डा. विजय कुमार, उपप्रधान रविंदर सिंह राय, पार्षद प्रितपाल कौर तुली, गुरदीप सिंह तुली, वजीदोवाल के रिंपल कुमार, समाज सेवक रमन नेहरा, ढक्क पंडोरी के सरपंच विजय कुमार  सहित बड़ी सेंटर स्टाफ और प्रशिक्षु महिलाएं एवं गणमान्य उपस्थित थे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें