फगवाड़ा में बस अड्डे के बाहर सवारियां बिठाने को लेकर दो बसों के कंडक्टरों में कहासुनी हो गई । गनीमत रही कि मामला हाथापाई तक नहीं पहुंचा। लेकिन हैरान करने वाला पक्ष यह था कि जिस जगह यह झगड़ा हुआ वहां पर बसें खड़ी करना मना है। लेकिन इसके बावजूद ना केवल वहां बसें खड़ी थीं बल्कि वहां से सवारियां बिठाने को लेकर झगड़ा भी हो रहा था तथा पुलिस वहां से नदारद थी। इससे लोगों को कुछ देर के लिए ही सही लेकिन परेशानी झेलनी पड़ी।